रांची: चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने के साथ ही बारिश थम गयी है। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। बादल छंटने के बाद कनकनी और बढ़ने की संभावना है। बारिश के बाद रांची की सड़कों में कीचड़ फैल गया है। रातू रोड पंडरा में निर्माणाधीन सड़क का डस्ट कीचड़ में तब्दील हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। जाम से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार बुधवार को मौसम साफ हो जायेगा। कई दिन बाद बुधवार को धूप खिल जायेगा। मौसम साफ होने के बाद कड़ाके ठंड़ पडे़गी। रांची समेत पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान गिरा है। रांची में अधिकतम तापमान आठ डिग्री के करीब कम हुआ है। कमोवेश यही स्थिति पूरे झारखंड की है। ठंड से पूरा रांची ठिठुर रहा है। रांची में अलाव की व्यवस्था अभी तक कहीं नहीं दिखाई पड़ रहा है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को सुबह कुहासा छाया रहेगा। यह स्थिति 22 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान रांची का अधिकतम पारा 21 और फिर 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री पहंुच जायेगा। रांची का अधिकतम पारा आठ डिग्री गिरकर 15.5 डिग्री पर पहंुच गया है, वहीं न्यूनतम पारा 11.4 डिग्री, कांके का अधिकतम 15.4 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया है। जमशेदपुर का अधिकतम 17.1 डिग्री और न्यूनतम 14.0 डिग्री, डालटेनगंज का अधिकतम 19.6 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया। रांची में 3.1 मिमी, जमशेदपुर में 10 मिमी, डालटेनगंज में 0.8 मिमी बारिश हुई है। बारिश को देखते हुए मंगलवार को राजधानी के स्कूलों मेंे प्राइमरी स्कूल के बच्चों की छुटी कर दी गयी थी।
सबसे अधिक वर्षा जमशेदपुर में 84.4 मिमी
झारखंड में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गयी है। सबसे अधिक 84.8 मिमी जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रांची में दर्ज किया गया है।